..................... Sonam Kapoor would love to have someone like Dhanush in her life | धनुष पर लाइन मार रही हैं सोनम कपूर - Hindi Filmibeat

धनुष पर लाइन मार रही हैं सोनम कपूर

बॉलीवुड की नकचढ़ी साहबजादी यानी की सोनम कपूर की हर बात का कुछ ना कुछ कारण जरूर होता है जिसके कारण वह सुर्खियों में आ जाती हैं। इन दिनों वह फिल्म 'रांझना' को लेकर खासी चर्चा में हैं।

फिल्म के प्रोमो बता रहे हैं कि फिल्म में वह कॉलेज गोइंग स्टूंडेंट बनी हैं। स्कर्ट और दो चुटिया में सोनम कपूर खासी अच्छी लग रही हैं। फिल्म के बारे में बातें करते-करते सोनम ने वह कह दिया जो कि शायद उन्हें कहना नहीं चाहिए था।

सोनम ने फिल्म के को-स्टार धनुष की तारीफ करते हुए कहा कि उनका रीयल हीरो भी धनुष की तरह होना चाहिए। धनुष एक बेहद ही सीधे-सादे, सरल और ईमानदार इंसान हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाये, वह कम ही है। हालांकि जब उन्हें लगा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है तो उन्होंने कहा कि मैं धनुष की बस तारीफ कर रही हूं और कुछ नहीं।

मालूम हो कि रजनीकांत के दामाद धनुष अपनी पत्नी ऐश्वर्या से काफी प्यार करते हैं। कोलावरी डी.. सांग से सबके दिलों में जगह बनाने वाले धनुष की राझणां पहली हिंदी फिल्म हैं. जिसमें उनके साथ अभय देओल भी हैं।

आईये आपको दिखाते हैं 'रांझना' की दिलकश तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X