Anil Kapoor के 66वें जन्मदिन पर सोनम कपूर ने ऐसे किया विश, अनदेखी तस्वीरें देख खुश हो जाएंगे आप!

anil kapoor, birthday

Recommended Video

Sonam Kapoor ने पापा Anil Kapoor के Birthday पर बेटे Vayu के साथ share की प्यारी Photo| FilmiBeat

आज सुपरस्टार अनिल कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनको विश कर रहे हैं। अभिनेता ने 24 दिसंबर को अपनी 66वां जन्मदिन मनाया है। लेकिन इस वक्त उनकी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर का एक स्पेशल पोस्ट सामने आया है जो कि पापा के जन्मदिन के लिए खास है। सोनम कपूर ने इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर को विश किया है और कुछ अनदेखी फैमिली तस्वीरें भी साझा की हैं जो कि सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

दरअसल सोनम कपूर ने एक तस्वीर अपने बेटे वायु कपूर आहुजा के साथ साझा की है जिसमें अनिल कपूर ने उनको गोद में उठाया हुआ है। इन तस्वीरें के साथ सोनम लिखती हैं,

''पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की बधाई। मैं आपसे प्यार करती हूँ। आप सबसे महान और बेस्ट हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, वह सबका आशीर्वाद होना चाहिए। लव यू डैडी।''

जैसे ही सोनम कपूर का ये पोस्ट सामने आया इसके कमेंट सेक्शन में लोग अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर की इन अनेदेखी तस्वीरों को देखकर आप काफी खुश होंगे क्योंकि कई तस्वीरें में उनकी बचपन की तस्वीरें नजर आ रहीं हैं जिसमें वो पापा की गोद और कंधे पर दिख रहीं हैं।

अनिल कपूर इस वक्त 66 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर लोग आज भी दंग रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी फिटनेस वीडियोज भी साझा करते रहते हैं और यंग दिखते हैं।

अनिल कपूर इस वक्त भी कई फिल्मों का हिस्सा हैं लेकिन उन्होने अपने करियर में मेरी जंग, कर्मा, जांबाज, आप के साथ, मिस्टर इंडिया, घर हो तो ऐसा, आवारगी और बेनाम बादशाह जैसी ढेरों सुपरहिट फिल्में दी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X