Waah..दोस्ती की खातिर सोनम करने जा रही हैं बड़ा काम
सोनम कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म अनारकली ऑफ आरा का टीजर लांच करेंगी। स्वरा इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
दोस्ती हो तो ऐसी। हिंदी सिनेमा में दो एक्टरों के बीच दोस्ती मुमकिन है। लेकिन दो एक्ट्रेस कभी दोस्त नहीं हो सकती हैं। ऐसी बातें अक्सर खबरों के साथ हकीकत में भी देखने को मिलती हैं।
लेकिन हिंदी सिनेमा की ऐसी दो एक्ट्रेस हैं, जिनकी दोस्ती के किस्से पूरे बॅालीवुड में लोकप्रिय हैं। जी हां, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर। सोनम और स्वरा की दोस्ती की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हम प्रेम रतन धन पायो में देख चुके हैं।

सोनम हमेशा शुरू से ही स्वरा के काम की तारीफ करती आयी हैं। पिछले साल स्वरा भास्कर की फिल्म नील बट्टे सन्नाटा का पोस्टर भी सोनम कपूर ने रिलीज किया था। इस बार भी वैसे ही प्लानिंग सोनम ने स्वरा के लिए की है।
सोनम इस बारे में कहती हैं, मैंने अनराकली ऑफ आरा का टीजर देख लिया है। यह बहुत ही बेहतरीन फिल्म है। मैं हर तरह के स्वरा का सपोर्ट इस फिल्म के लिए करूंगी। मैं स्वरा और हमारी दोस्ती का सम्मान करती हूं।
सोनम की इस बात को सुनकर स्वरा भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सोनम मेरी बहुत अच्छी दोस्त होने के साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं। मैं उनसे अपने हर काम के बारे में बात करती हूं। मैं खुश हूं कि नील बट्टे सन्नाटा के बाद वह मेरी इस फिल्म को सपोर्ट दे रही हैं। वैसे भी इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जिससे हर किसी को जुड़ना चाहिए।
गौरतलब है कि अनारकली ऑफ आरा बिहार के आरा में रहनेवाली एक सिंगर के संघर्ष की कहानी है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications