'खूबसूरत' सोनम अब करेंगी समाज सेवा, बेचेंगी अपने कपड़े!

बॉलीवुड की 'खूबसूरत' एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर ने अब समाज सेवा की ओर रूख किया है। सोनम ने स्टाइलिस्ट परनिया कुरैशी के साथ अपने पुराने कपड़ों को लेकर कोलैबोरेशन किया है।


गौरतलब है कि इसके तहत सोनम के कपड़े परनिया की पॉप-अप शॉप पर बेचे जाएंगे और इनसे होने वाला फायदा सीधा स्माइल फाउंडेशन को जाएगा। यह एक एनजीओ है, जिससे सोनम काफी लंबे समय से जुड़ी हैं। यह गरीब बच्चों और युवाओं की मदद से जुड़ा एनजीओ है और यह देश के 25 राज्यों में काम करता है।

आपको बता दें, सोनम बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस और स्टाइल आइकन मानी जाती है। लिहाजा, सोनम के वॉर्डरोब में देश- विदेश के टॉप ब्रैंडस शमिल हैं। इनमें रॉबर्ट कैवेलाई, मार्क केन, हैल्स्टन हैरिटेज, अनिता डोगरे, परनिया कुरैशी, निशिका लुल्ला, अत्सु, मसाबा और डिज्नी समेत कई बड़े ब्रैंड्स के कपड़े शामिल हैं।

इस कदम को लेकर सोनम कपूर ने कहा है कि, मुझे वह कपड़े बेहद पसंद हैं जो परनिया और मैंने अपनी वार्डरोब से चुने हैं। मैंने इन्हें एक बार ही पहना है। इससे ज्यादा नहीं, ये एकदम नए हैं और सारे का सारा पैसा चैरिटी में जाएगा। यदि आप इन्हें खरीदेंगे तो आपको पछताना नहीं पड़ेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X