..................... Sonam Kapoor will be seen with action king | एक्शन किंग के साथ नजर आएंगी सोनम कपूर - Hindi Filmibeat

एक्शन किंग के साथ नजर आएंगी सोनम कपूर

By Neha Nautiyal

Sonam Kapoor
गंभीर किस्म की फिल्में करने के बाद सोनम कपूर अब दर्शकों को गुदगुदाने आ रहीं हैं। वो अनीस बज़मी की अगली फिल्म में कामेडी करती नजर आऐंगी। औऱ इसमें उनका साथ देंगे खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार।

फिल्म का नाम है थैंक्यू। सोनम कपूर ने बताया '' मैंने थैंक्यू नाम की फिल्म साइन की है। जिसका निर्देशन अनीस बज़मी करेंगे। मेरे अपोजिट फिल्म में अक्षय कुमार हैं। फिल्म का निर्माण यूटीवी मूवीज करेगा। '' सोनम, दिल्ली 6 और सांवरिया फिल्म में अपने अभिनय के लिए तारीफ पा चुकी हैं।

हालांकि दोनो ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अनीस बज़मी और अक्षय कुमार की जोड़ी इससे पहले वेलकम और सिंग इज किंग जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। उम्मीद है सोनम भी इस फिल्म से हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो जाऐंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X