First LOOK: दुल्हन बन गईं सोनम कपूर, लाल जोड़े में सजी कमाल की खूबसूरत
Recommended Video

आखिरकार वह घड़ी आ गई, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, दुल्हन बनीं सोनम कपूर का लुक आ चुका है, जहां लाल जोड़े में सजी सोनम कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी आज मुंबई में बस कुछ ही घंटों में होने वाली है।
सोनम कपूर की शादी Live अपडेट, दूल्हा बन गए आनंद आहूजा
शादी से आनंद आहूजा, सोनम कपूर की पहली तस्वीर बाहर आ चुकी है। साथ ही पापा अनिल कपूर समेत भाई अर्जुन कपूर, बहन अंशुला सभी शादी में शामिल होने को तैयार हैं। सभी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सोनम कपूर सभी परिवार वाले घर से निकल चुके हैं और शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं।

सोनम कपूर की खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज, स्वरा भास्कर, निर्माता- निर्देशक करण जौहर समेत बॉलीवुड के अन्य सेलिब्रिटी भी शादी के लिए वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। खबर है कि शादी गुरुद्वारे में दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











