#SonamKiMehndi: धूमधड़ाके के साथ शुरू हुई सोनम कपूर की शादी, यहां देखिए पहली तस्वीर

Recommended Video

Sonam Kapoor Wedding: Sonam's DANCE with Anand Ahuja on Mehndi goes VIRAL; Watch Video | Filmibeat

सोनम कपूर की शादी की रस्में, धूमधड़ाके के साथ शुरू हो चुकी हैं। आज उनकी मेहंदी की रस्म हैं और दूल्हे राजा आनंद आहूजा सहित, बॉलीवुड के खास लोग अनिल कपूर के घर पर इकट्ठा हैं।

सोनम के हाथों पर मेहंदी लग चुकी है और उनकी पहली तस्वीर से साफ है कि वो बेहद खिलखिलाती हुई दुलहन बनने वाली हैं।

sonam-kapoor-wedding-rituals-start-see-mehndi-ceremony-pics

सोनम और आनंद की शादी का कार्ड बिल्कुल सादा है। और बेहद ही खूबसूरत। शादी का कार्ड तीन भाग में है - मेहंदी, शादी और पार्टी। मेहंदी का फंक्शन है 7 मई को जिसका थीम रखा गया है सफेद।

वहीं शादी है 8 मई की सुबह। और इसके बाद 8 मई की शाम, होटल लीला से है सोनम कपूर का रिसेप्शन। माना जा रहा है कि शादी के बाद आनंद मुंबई शिफ्ट होने वाले हैं और इसलिए वो और सोनम कपूर एक नया घर ढूंढ रहे हैं। इससे पहले खबरें थीं कि शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो जाएंगी।

फिलहाल शादी के घर में तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं। रिया कपूर ने कल एक वीडियो शेयर किया था जहां वो, अर्जुन, अंशुला सब सोनम के कमरे में तैयारियां डिसकस कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X