..................... Sonam Kapoor wedding rituals Arjun Kapoor Varun Dhawan Jacqueline Fernandez dance to dhol - Hindi Filmibeat

#SonamKiShaadi: ढोल पर नाचते दिखे अर्जुन कपूर - वरूण धवन - जैकलीन फर्नांडीज़

Recommended Video

Sonam Wedding: Sangeet Rehearsal starts; Inside Video goes VIRAL; Watch Here । FilmiBeat

सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और लगभग आधा बॉलीवुड आज अनिल कपूर के बंगले के बाहर दिखा। ढोल नगाड़ों से सबका स्वागत हो रहा था और सबने जमकर घर के बाहर ही डांस करना शुरू किया।

आज जो भी रस्म थी उसका ड्रेस कोड ब्लैक था क्योंकि हर कोई उसके अनुसार तैयार होकर आया था। वहीं वरूण धवन, जैकलीन फर्नांडीज़ और अर्जुन कपूर घर के बाहर ही ढोल पर मस्ती करते दिखे।

sonam-kapoor-wedding-rituals-arjun-kapoor-varun-dhawan-jacqueline-dhol-dance

सोनम और आनंद की शादी का कार्ड बिल्कुल सादा है। और बेहद ही खूबसूरत। शादी का कार्ड तीन भाग में है - मेहंदी, शादी और पार्टी। मेहंदी का फंक्शन है 7 मई को जिसका थीम रखा गया है सफेद।

वहीं शादी है 8 मई की सुबह। और इसके बाद 8 मई की शाम, होटल लीला से है सोनम कपूर का रिसेप्शन। वहीं आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा, शादी के पहले एक साथ दिखे।

माना जा रहा है कि शादी के बाद आनंद मुंबई शिफ्ट होने वाले हैं और इसलिए वो और सोनम कपूर एक नया घर ढूंढ रहे हैं। इससे पहले खबरें थीं कि शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो जाएंगी।

फिलहाल शादी के घर में तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं। रिया कपूर ने कल एक वीडियो शेयर किया था जहां वो, अर्जुन, अंशुला सब सोनम के कमरे में तैयारियां डिसकस कर रहे थे।

अर्जुन कपूर कहते दिख रहे थे कि ऐसा लग रहा है कि मैं वीरे दी वेडिंग लाइव देख रहा हूं। फिर उन्होंने सोनम से पूछा कि सोनम और कितनी तारीफां चाहिए तैन्नू। लेकिन सोनम कहीं बिज़ी थीं और अर्जुन उन्हें छेड़ते दिखे कि तुम्हें कोई इंटरेस्ट नहीं है कि क्या बात चल रही है।
[मिलिए मिस्टर सोनम कपूर से, जानिए कौन हैं आनंद आहूजा]

आज सारे कपूर भाई बहन इकट्ठा होकर सोनम के संगीत की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं इस रिहर्सल में खास दोस्तों ने भी हिस्सा लिया है। कौन किस गाने पर नाचेगा उसकी लिस्ट पढ़िए यहां।

देखिए सोनम के संगीत रिहर्सल की कुछ तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X