सोनम कपूर वेडिंग: सोनम से शादी के बाद हर्षवर्धन कपूर ने आनंद आहूजा को कहा लकी, मुबारकबाद दी
Recommended Video

अभिनेत्री सोनम कपूर की कुछ ही देर पहले शादी के बंधन में बंध गई है और उन्होने बिजनेशमैन आनंद आहूजा से शादी की है। इस मौके पर सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने सबसे पहले दोनो को विश करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि सोनम कपूर तुमसे अच्छा और तुमसे बड़ा दिलवाला कोई नही है और आनंद को कहा कि वो काफी लकी है कि उनकी शादी सोनम कपूर से हुई है और वो उनकी जिंदगी में आई है।
साथ ही हर्ष कहते है कि वो पहले ऐसे इंसान है जिन्होने सबसे पहले इस शादीशुदा जोड़े को विश किया है। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद को हर्षवर्धन कपूर ने एक तीनो की एक साथ फोटो डालकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने तो एक गाना भी गाया जो कि सोनम की फिल्म दिल्ली 6 का सुपरहिट गाना था मसक्कली।
शादी की खुशी के मौके पर अर्जुन और रणवीर ने एक सेल्फी ली जिसमें दोनो काफी ज्यादा स्वैग के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनो अभिनेता काफी अच्छे दोस्त है और हमेशा एक दूसरे के साथ नजर आते रहते है।
इस मौके पर सोनम और आनंद को काफी लोगों ने आशीर्वाद दिया और उनके कई दोस्त भी मौजूद रहे है। बता दें कि सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से हुई है और आनंद एक बिजनेसमैन है और काफी ज्यादा अमीर है।
सोनम औऱ आनंद एक दूसरे को काफी साल से डेट कर रहे है और आज वो शादी के बंधन में बंध गए। हर्षवर्धन कपूर सोनम से काफी ज्यादा करीब है और वो सोनम से काफी ज्यादा बॉंडिंग भी रखते है।
हाल ही में हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications