'दशहरे का रावण लग..' बुक लॉन्च पर पहुंची सोनम कपूर हुईं ट्रोल, लोगों ने जमकर बनाया मजाक

sonam kapoor

सोनम कपूर के फैशन आइकन कहा जाता है और शादी के पहले से वो काफी चर्चा में रही हैं। इस वक्त फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम कपूर के लुक्स को लेकर बात हो रही है।

इस वीडियो को Voompla ने साझा किया था और सोनम कपूर को काफी अजीबो-गरीब ड्रेस में देखा गया है। वीडियो को साझा करते हुए पेज ने लिखा, ''ऐसा महसूस होता है जैसे वह स्लो-मो में चल रही है फैशन कपूर बांद्रा में एक पुस्तक लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए।''

सोनम कपूर ने इस दौरान जो कपड़े पहने थे वो आपको भी हैरान कर देंगे। नीचे से लेकर ऊपर तक सोनम कपूर एक ही कपड़े में ढंकी हुई थी और काफी धीमे धीमे चल रही थीं। वीडियो के वायरल होते ही हसीना काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रही है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो को देखते ही लोग मजे ले रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''इससे अधिक बदसूरत पोशाक नहीं देखी।'' एक ने लिखा, ''हाहा ये क्या है? रेनकोट प्रकार की पोशाक।'' एक ने लिखा, ''बुक लॉन्च पर आई तो बुक कवर पहन के ही आ गई क्या।'' एक ने लिखा, ''मतलब कुछ बी पहनलो चाहे अच्छा लगे या ना लगे।'' एक का कहना था, ''ये तो हैंगर टहल रहा है।'' एक ने लिखा, ''दशहरा की रावण की पोशाक लग रही है।'' एक ने लिखा, ''पहली नजर में लगा कि सम्राट किलविश कहा से आ गया, अंधेरा कायम रहे।'' एक ने लिखा, ''उसे सभ्य कपड़े पहने हुए देखकर अच्छा लगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट

सोनम कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं और काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैँ। अक्सर वो सोशल मीडिया पर दिखती हैँ। देखने वाली बात होगी कि वो फिल्मों में वापसी करती हैं या नहीं? फैंस उनका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की थी और इस वक्त वो काफी चर्चा में हैं।

Read more about: sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X