Sonam Kapoor: 13 साल की उम्र में सोनम के साथ हुआ था यौन शोषण, अब छलका एक्ट्रेस का दर्द

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्हें बचपन में शोषण का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उस वक्त वो इतनी छोटी थी कि समझ नहीं पाई लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। अब इसको लेकर सोनम कपूर का दर्द छलका है।
दरअसल बात ऐसी है कि, सोनम कपूर ने जब इस दर्दनाक हादसे के बारे में बात कर रही थी तो उनके साथ अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, विद्या बालन और राधिका आप्टे भी थीं।
राजीव मसंद से बातचीत में सोनम कपूर ने अपने बचपन के इन कड़वे अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने कहा, हर कोई अपने बचपन में किसी न किसी तरह के यौन शोषण से गुजरता है। मैं जानती हूं कि जब मैं छोटी थी तो मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी और यह बहुत दर्दनाक था।
सोनम ने बताया कि, मैंने इसके बारे में दो साल या तीन साल तक बात नहीं की। मुझे वो घटना आज भी साफ-साफ याद है। यह घटना मुंबई के गेइटी गैलेक्सी थिएटर में हुई थी। जब उनका ग्रुप कुछ स्नैक्स लेने के लिए बाहर निकला था। एक आदमी था जो पीछे से आया और उसने मेरे बूब्स को जोर से पकड़ लिया और जाहिर है उस समय तो मैं इसनी बड़ी भी नहीं थी।
आगे एक्ट्रेस ने कहा, मैं कांपने लगी और मुझे पता नहीं चला कि क्या हो रहा है और मैं वहीं रोने लगी। मैंने इसके बारे में बात नहीं की। मैं बस वहीं बैठी रही और मैंने फिल्म भी नहीं देखी क्योंकि मुझे लगा कि मैंने ही कुछ गलत किया है।
स्टेज पर मौजूद दूसरे एक्टर्स भी सहमत थे कि हमारे समाज में ऐसी घटनाएं होती हैं। अनुष्का ने अपने बचपन की एक ऐसी ही घटना को याद किया, जब उनकी दोस्त के साथ छेड़छाड़ हुई थी। उस वक्त अनुष्का की मां ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कभी गलत तरीके से छुआ गया है।
अनुष्का ने बताया कि उस उम्र में वह कन्फ्यूज थीं कि उनकी मां उनसे ऐसे सवाल क्यों पूछ रही हैं। खैर इस बात का सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने बात की तो दूसरे कलाकारों ने भी उनकी सरहाना की। जाहिर है कि इससे पहले भी कई सारे कलाकार यौन शोषण को लेकर बात कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
