फूहड़ नहीं अच्छे आयटम करेंगी सोनम कपूर

अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की चाहत है कि वह किसी फिल्म में परपंरागत डांस वाला आयटम नंबर करें। सोनम ने कहा कि उन्होंने लंबे अरसे से किसी फिल्म में परंपरागत डांस नहीं देखा है। इसलिए वो बहुत जल्द अपनी किसी फिल्म में परंपरागत डांस करेंगी जिसकी थोड़ी कोशिश उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'रांझना' में दिखायी है।

सोनम ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार परंपरागत डांस 'ओम शांति ओम' फिल्म में दीपिका पादुकोण औऱ फिल्म अग्निपथ में 'चिकनी चमेली' सांग में देखा था जिसे कि कैटरीना कैफ ने देखा था।

अपने बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा कि उन्होंने भी क्लासिकल डांस सीखा है जिसे कि वह अपनी आने वाली फिल्म में जरूर दिखायेंगी। मालूम हो कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रांझना' में बिजी हैं।

इस फिल्म में वह पहली बार साउथ किंग रजनीकांत के दामाद धनुष के साथ नजर आ रही है। फिल्म में दूसरे हीरो अभय देओल हैं। बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म के प्रोमो में तो सोनम कपूर बेइंतहा खूबसूरत लग रही हैं, देखते हैं कि फिल्म देखने के बाद भी लोग उनके बारे में ऐसी ही बात कहते हैं कि नहीं? यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X