सोनम बोलीं मैं अभी बहुत छोटी हूं

वे बताती हैं कि उनकी आनेवाली फिल्म थैंक्यू में वे इरफान, बॉबी, सुनील और अक्षय के साथ नजर आ रही हैं। सभी उनसे उम्र में बड़े हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में तो इन दिनों यह सब चलता ही है।
साथ ही वे मानती हैं कि उन्हें उन कालाकरों के साथ काम करने में बड़ा मजा आता है जिनके साथ अनिल कपूर ने भी काम किया है। सोनम अपने करियर ग्राफ से खुश हैं। चूंकि आनेवाले समय में भी उनके पास कई फिल्में हैं और उन्हें अपनी फिल्म थैंक्यू से बहुत उम्मीदें हैं।
सोनम मानती हैं कि मल्टी स्टारर फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर पाना मुश्किल होता है, लेकिन अगर अभिनय अच्छा हो तो लोग ध्यान जरूर देते हैं1 सो, उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शक उन्हें इस फिल्म में पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











