7 साल बाद फिर से सोनम-दीपिका आमने-सामने, किसकी होगी जीत?
एक बार फिर से दो हसीनाएं आमने-सामने आ रही हैं.. आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सोनम कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। जो एक बार फिर से खुलेआम भिड़ने को तैयार हैं। इससे पहले की आप अपना दिमाग दौड़ायें हम आपको बता देते हैं कि दोनों की फिल्में भिड़ने को तैयार हैं। दरअसल दीपिका की 'फाइंडिंग फेनी' 12 सितंबर और सोनम की 'खूबसूरत' 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। दोनों ही इस बात का पूरा ख्याल रख रही हैं कि अपनी फिल्म का अच्छे से अच्छा प्रचार करें।
आपको बता दें कि आज से 7 साल पहले दोनों की फिल्में 'ओम शांति ओम' और 'सांवरिया' एक साथ रिलीज हुई जिसमें बाजी दीपिका पादुकोण के हाथ लगी थी। हालांकि दीपिका और सोनम के बीच अक्सर दरार की खबरें आती रहती हैं। कहा जाता है कि दीपिका और रणबीर कपूर के ब्रेकअप का कारण सोनम कपूर थीं इसलिए दोनों को एक-दूसरे को काटने को दौड़ती हैं।
फिलहाल दोनों हसीनाएं अपनी-अपनी कौशल का परिचय देने के लिए तैयार हैं देखते हैं कि इस बार की जनता किसका साथ देती हैं। आईये तस्वीरों के जरिये डालते हैं दोनो की पिक्चरों पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications