सोनम कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ऑटोबायोग्राफी 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' का कवर किया रिलीज़!

राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक बहुआयामी लेखक-निर्देशक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को 'रंग दे बसंती', 'दिल्ली 6', और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्में दी हैं। अब निर्देशक अपनी ऑटोबायोग्राफी, 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' के लॉन्च के लिए तैयार हैं, जिसका कवर सोनम कपूर द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

ऑटोबायोग्राफी का फ़ॉरवर्ड ए.आर. रहमान ने लिखा है, जिनके साथ निर्देशक ने दो फिल्मों 'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली 6' में काम किया है। वहीं, किताब का आफ्टरवर्ड आमिर खान ने दिया है जिनके साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'रंग दे बसंती' दी है।

Sonam Kapoor

सोनम कपूर और राकेश मेहरा ने फिल्म 'दिल्ली 6' और 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सहयोग किया था। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राकेश मेहरा की किताब के कवर का अनावरण किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "FIRSTLOOK"..

सोनम कपूर ने आगे लिखा- "मेहरा इंडस्ट्री के किसी भी अभिनेता के लिए एक बेहतरीन मेंटर हैं। स्क्रीन पर उनके उत्साह और दृष्टि को देखना वाकई जादुई है! वह अब #TheStrangerInTheMirror के माध्यम से अपने दृष्टिकोण और यात्रा को सभी के साथ साझा कर रहे हैं। Here's the first look of @rakeyshommehra's autobiography. Releasing on 27th July, 2021."

पुस्तक को रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा को-ऑथर किया गया है और इसमें भारतीय सिनेमा और विज्ञापन जगत के कुछ सबसे विपुल नाम- वहीदा रहमान, एआर रहमान, मनोज बाजपेयी, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, रवीना टंडन, रोनी स्क्रूवाला, अतुल कुलकर्णी, आर. माधवन, दिव्या दत्ता और प्रहलाद कक्कड़ शामिल हैं।

किताब को 20 जुलाई से प्री-आर्डर किया जा सकता है और यह किताब 27 जुलाई को पूरे भारत में उपलब्ध करा दी जाएगी। हाल के समय के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-लेखकों की अंतर्दृष्टि जानने के लिए यह किताब अवश्य पढ़ें!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X