Sonam Kapoor ने मुंबई की ट्रैफिक से परेशान होकर किया ऐसा ट्विट, लोग करने लगे ट्रोल, बोले, "पापा की परी हो.."

Sonam Kapoor gets trolled: बेटे वायु के जन्म के बाद से सोनम कपूर ने यूं तो आजकल सोशल मीडिया से दूरी ही बनाई हुई है, लेकिन एक्ट्रेस ने शनिवार को ट्विटर पर मुंबई की ट्रैफिक और प्रदूषण को लेकर एक ऐसा ट्विट कर दिया है, जिस वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।
सोनम कपूर ने ट्विट करते हुए लिखा, "मुंबई में ड्राइव करना टॉर्चर है, हर जगह खुदाई हो रही है और हर तरफ कंट्रक्शन हो रहा है.. प्रदूषण ने परेशान कर रखा है.. क्या हो रहा है.." इसी ट्विट को लेकर सोनम ट्रोल हो रही हैं, जहां नेटिजन्स कह रहे हैं कि आपके आराम के लिए विकास बंद कर दें क्या!
सोनम के ट्विट पर एक यूजर ने लिखा- "इसे विकास कहते हैं, जो सालों पहले हो जाना चाहिए था। खैर देर से सही अब ये हो तो रहा है। अभी भी आप अपने एसी कार में बैठकर ही सफर कर रही होंगी और आपको परेशानी हो रही है.. हर दिन सफर करने वाले लोगों के बारे में कल्पना कीजिए.."
वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- "पापा की परी हो, उड़ के चली जाओ"। कई नेटिजन्स का कहना है कि हमें सिर्फ हर चीज से शिकायत करने की आदत है। सरकार काम करे तो भी.. ना काम करे तो भी।
बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो सोनम पिछले तीन सालों से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई नहीं दी हैं। लेकिन उनकी फिल्म है ब्लाइंड, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि ये 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक हैं शोम मखीजा।


Click it and Unblock the Notifications











