#STUPID: नेशनल अवार्ड मिल गया पर बातें बेवकूफों वाली ही करनी है...होना पड़ा शर्मिंदा!

सोनम कपूर मुंह खोले और कोई बेवकूफी भरी बात ना निकले ऐसा बहुत ही कम होता है। और एक बार फिर उन्होंने खुद को समझदार साबित करने के चक्कर में निहायत ही बेवकूफी भरी हरकत कर डाली। जिसके बाद शर्मिंदगी भी उठाई

सोनम कपूर की बातों पर कभी किसी ने गौर किया हो तो देखा होगा कि पहले वो एक बात बोलती हैं, फिर उन्हें समझ आता है कि बेवकूफी भरी बात बोली है और फिर वो अपना बयान यह कहकर वापस लेती हैं कि मेरे बयान को गलत समझ गया।

कल रात भी सोनम ने कुछ ऐसा ही किया। अब अभय देओल ने बॉलीवुड के सारे स्टार्स को गोरा करने वाली क्रीम के एड करने के लिए जमकर लताड़ा। सोनम ने रात में इसका जवाब देते हुए अपनी गलती मानी कि हां ये गलत है। इस मुद्दे को उठाने के लिए अभय आपको धन्यवाद।

sonam-kapoor-trolls-herself-while-defending-abhay-deol-s-anti-racism-stand-againsgt-stars

अब बात यहीं खत्म हो जाती तो सोनम समझदार कहलातीं, लेकिन समझदारी और सोनम का दूर दूर तक नाता नहीं है। तो सोनम कपूर एक पुराना ईशा देओल का एड उठाकर लाईं और अभय से पूछने लगीं कि इस पर क्या विचार है।

वही क्लास 2 के बच्चों की तरह मैम इसने भी मेरी पेन चुराई थी टाइप वाली हरकतें। अभय ने दो टूक जवाब दिया - ये भी गलत है। और मेरे विचार पढ़ने के लिए मेरा आर्टिकल पढ़ो। [#AlsoRead: सोनम के भाई को भी बेवकूफी भरी बातें करना आता है!]

बस सोनम ने अपनी इज़्जत उठाई, ट्वीट डिलीट किया और चली गईं। लेकिन सवाल ये है कि इतने बेवकूफी भरे आईडिया उन्हें आते कहां से हैं। उन्हें लगा कि अभय देओल अपनी बहन ईशा देओल को वही काम करते देख, अपनी बात वापस ले लेंगे।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सोनम ने कोई बेवकूफी भरी बात की हो। उनके बयानों से पूरी रामायण लिखी जा सकती है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X