सोनम कपूर ने की पाकिस्तान और #Article370 पर बात, जमकर उड़ गईं धज्जियां

By Staff

सोनम कपूर की एक बार फिर से इंटरनेट पर धज्जियां उढ़ रही हैं। और इस बार का मुद्दा है पाकिस्तान और आर्टिकल 370। सोनम कपूर ने बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया जहां उनसे आर्टिकल 370 के बारे में पूछा गया। सोनम ने शुरूआत अच्छी की। उनका कहना था कि जिस मामले पर उनको पूरी जानकारी नहीं है उस मामले पर वो अपनी पूरी राय तभी दे सकेंगी जब वो इस पूरे मुद्दे को अच्छे से समझ लेंगी।

लेकिन फिर सोनम ने आगे कहा कि ऐसी बातें सुनकर मेरा दिल टूट जाता है। मैं आधी सिंधी हूं और आधी पेशावरी। मेरा दिल टूट जाता है ये सोचकर कि मैं अपनी आघी जड़ों को कभी जान ही नहीं पाऊंगी। लेकिन मैं देशभक्त हूं और फिलहाल जैसे हालात हैं उस पर मुझे चुप ही रहना चाहिए।

sonam-kapoor-trolled-for-having-opinions-on-pakistan-and-article-370

इस इंटरव्यू में सोनम से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के बैन पर पूछा गया तो उनका कहना था कि एक आर्टिस्ट चाहता है कि उसका काम हर जगह फैले। जब मेरी फिल्म नीरजा, वहां रिलीज़ नहीं हुई थी तब भी मुझे बहुत दुख हुआ था। जबकि उस फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं था। मेरी दो बेस्ट फिल्मों में से एक में मेरा किरदार मुस्लिम है और एक में आधा पाकिस्तानी। पाकिस्तान में मेरी फैन फॉलोइंग बहुत है।

वैसे बयानबाज़ी में भी सोनम बोल कुछ भी देती हैं, लेकिन फिर बाद में अपने ही शब्दों से पलट जाती हैं! देखिए उनके कुछ बोल्ड बयान -

सोनम के इंटरव्यू की क्लिप्स, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं और सोनम से लोगों ने पूछा कि कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है कि ये कहने के बाद कि मुझे जानकारी नहीं है, इसलिए नहीं बोलूंगी, इतना बोल जाए। वो भी आधा - अधूरा, बिना किसी जानकारी के।

हालांकि खुद को ट्रोल होते देख सोनम ने ट्वीट करते हुए लिखा - प्लीज़ शांत हो जाइए और कुछ काम करिए। किसी के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करना और फिर उस पर अपनी राय बनाना, बयान देने वाले की नहीं, सुनने और समझने वाले की अकलमंदी दिखाता है। इसलिए कुछ काम करिए और सोचिए कि आप खुद को क्या दिखा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X