सोनम कपूर बनेंगी मॉर्डन रेखा!
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की बराबरी तो आज की कोई एक्ट्रेस नहीं कर सकता लेकिन फिर भी एक्ट्रेसेस आज भी रेखा जैसी दिखने और रेखा की एक्टिंग कॉपी करने की पूरी कोशिश करती हैं। अब खबर है कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी रेखा की बराबरी करने की कोशिश कर रही हैं। सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म जो कि रेखा की पुरानी फिल्म खूबसूरत की रीमेक है में रेखा का किरदार निभाने वाली हैं। सोनम कपूर ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें खुद रेखा ने आशीर्वाद भी दिया है। सोनम कपूर ने ये भी कहा कि रेखा ये देखकर बेहद खुश हुईं कि मैं उनका किरदार निभा रही हूं।
सोनम कपूर ने मीडिया से बताया "मैं रेखा से मिली और उनसे आशीर्वाद लिया। मैं जब तक है जान के प्रीमियर के दौरान उनसे मिली थी। उन्होंने मुजसे कहा कि मैं जो फिल्म कर कर रही हूं वो बहुत बड़ी फिल्म है।" खूबसूरत फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी। खूबसूरत फिल्म का निर्देशन किया था ऋषिकेश मुखर्जी ने और मुख्य़ भूमिका निभाई थी रेखा, अशोक कुमार, दीना पाठक और राकेश रौशन ने। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली थी। रेखा ने फिल्म में एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था जो कि नियमों और कानूनों को नहीं मानती और अपने हिसाब से जिंदगी को जीती है।
रेखा अपनी बहन के ससुराल जाती है जहां उसकी बहन की सास नियम और कानून के अनुसार ही पूरे घर को चलाती है। लेकिन रेखा जब उनके घर जाती है तो अपने चुलबुलेपन से सभी का दिल जीत लेती है। खूबसूरत फिल्म का रीमेक अनिल कपूर बना रहे हैं। फिल्म का निर्देशन करेंगे शंशांक घोष। सोनम ने ये भी कहा कि वो शशांक के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोनम कपूर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि वो रेखा का कैरेक्टर कॉपी नहीं कर रही हैं बल्कि वो रेखा के कैरेक्टर के मॉर्डन लुक को दिखाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
