रेप की धमकी-भद्दी गालियां देने वाले शुभम मिश्रा पर भड़के बॉलीवुड स्टार्स, "ऐसे घटिया लोगों को तो..."
पिछले दो तीन दिन से ट्विटर पर एक वीडियो खासा वायरल हो रहा था। जिसे लेकर आम लोगों से सेलिब्रेटिज, पत्रकार व हर वर्ग का इंसान शिकायत कर रहा था। ये वीडियो था गुजरात के रहने वाले यूट्यूबर शुभम मिश्रा का। जिन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उन्होंने इस वीडियो में महिला कॉमेडियन को रेप की धमकी दी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस शख्स के खिलाफ आवाज उठाई गई, इसका असर ये हुआ कि शुभम मिश्रा को गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गाली गलौच, रेप व अभद्र भाषा में वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलते गुजरात की वडोदरा पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया। पुलिस ने बताया कि वह शुभम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं उचित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया जाएगा। इस पूरे प्रकरण पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की। ऋचा चड्ढा से लेकर सोनम कपूर व हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications











