दो बड़ी फिल्मों के साथ सोनम कपूर कमबैक को तैयार, थामा YRF का हाथ, करियर को लेकर बड़ा फैसला!

Sonam Kapoor with YRF: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के एक्सक्लूसिव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी अब बुटीक एजेंसी YRF टैलेंट के हाथों में होगी। एजेंसी की टीम इससे पहले रानी मुखर्जी, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर जैसे बेमिसाल एक्टर्स के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल चुकी है, और अब यह टीम देश-विदेश में 'ब्रांड सोनम कपूर' को निखारने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
सोनम YRF द्वारा साइन की गई पहली एक्ट्रेस बन गई हैं, जिसे उन्होंने लॉन्च नहीं किया है। दो टेंटपोल प्रोजेक्ट्स के साथ सोनम की वापसी होगी, जिसके बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।
सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टेस ने हमेशा महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है और वह LGBTQIA+ कम्युनिटी की सहयोगी भी हैं। साथ ही एक्ट्रेस को अपने फैशन के लिए काफी जाना जाता है।
सोनम कपूर के फिल्म और फैशन करियर पर किया जाएगा फोकस
YRF टैलेंट की टीम अब ब्रांड की पहचान को देश दुनिया तक पहुंचाने के लिए सोनम के साथ मिलकर काम करेगी, जिसमें सभी बातों का ख्याल रखा जाएगा, जैसे कि उनकी फिल्मों की पसंद, दुनिया के सबसे बड़े फैशन और लक्जरी ब्रांडों के साथ उनका तालमेल, एक इंडिपेंडेंट माँ के रूप में उनके जीवन के विकल्पों तक, सभी चीजें शामिल हैं।
पृथ्वीश गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट - टैलेंट एंड कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी, ने इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा, "सोनम कपूर के साथ मिलकर काम करने का अनुभव वाकई बेहद रोमांचक है, क्योंकि वह फिल्मों में वापसी की राह पर आगे बढ़ रही हैं। सोनम सचमुच काफी यूनिक और बेहद एक्साइटिंग ब्रांड है। हमें एक कलाकार के रूप में उनके साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है, और अब हम उनके मैनेजमेंट का काम संभालने के साथ-साथ उनके लिए ब्रांड स्ट्रेटजी तैयार करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications
