'प्रेस्टीज' के कवर पेज पर पहली इंडियन गर्ल बनीं सोनम कपूर

सोनम कपूर की फिल्में चलें ना चलें उनकी स्टाइल के तो लोग दीवाने हैं हीं, जिसका ताजा उदाहरण हैं फैशन की दुनिया में उनकी एक अलग पहचान होना। फैशन आईकॉन मानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर को हांगकांग से निकलने वाली हाई-एंड इंटरनेशनल लाइफस्टाइल मैग्ज़ीन 'प्रेस्टीज' के कवर पेज पर जगह मिली है। इस सम्मान को पाने वाली सोनम कपूर पहली इंडियन गर्ल हैं।

एक बार क्लिक करें: सोनम कपूर की हॉट अदाएं..

इस मैंगजिन में सोनम कपूर ने फैशन, फिल्म और लिविंग लाइफ के बारे में अपने विचार व्यक्त किये हैं। फिल्म के कवर पेज पर सोनम कपूर काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। सोनम कपूर की तारीफ करते हुए 'प्रेस्टीज' वालों ने लिखा है सोनम कपूर काफी जिंदा दिल इंसान हैं।

मालूम हो कि सोनम कपूर इन दिनों आने वाली फिल्म डॉली की डोली' को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म में उनका किरदार एक ठग का है लेकिन फिल्म में वो एक साधारण लड़की के ही रूप-रंग में दिखेंगी। शायद सोनम भी जानती हैं कि उन्हें भी लोग सलवार-कमीज और बंधे हुए बालों में देखना पसंद करते हैं। उनकी पिछली दो सफल फिल्में राझणां और भाग मिल्खा भाग में.. उनका रोल इसी टाइप का था। फिलहाल नासिक में जोर-शोर से फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है जिसमें सोनम सादे लेकिन खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं।

लेकिन जहां फिल्मों में सोनम का सौम्य रूप दिखायी देता हैं वहीं मैंगजिन में अक्सर उनके हॉट रूप दिखायी देते हैं, इन दोनों क्वालिटी के लिए सोनम की तो आपको तारीफ ही करनी चाहिए क्यों सही कहा ना मैंने।

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X