सोनम कपूर ने अपने डैड को कहा थैंक्स

अपनी पहली फिल्म सावरिया से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली सोनम को आज बॉलीवुड में काफी समय हो चुका है। आज भी वो अपने डैड से ही काफी कुछ सिख रही हैं। मौसम, थैंक्यू, आएशा, दिल्ली 6 में काम कर चुकी सोनम का कहना है कि मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो यह कहते हैं कि मैने अपनी इस पोजिशन को पाने के लिए खुद मेहनत की है।
मैं सबके सामने यही कहती हूं कि आज मैं जो भी कुछ हूं वो मेरे पिता अनिल कपूर की वजह से ही हूं। सोनम को आई हेट लव स्टोरी से सफलता मिली। आज उनकी फिल्म प्लेयर्स पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में सोनम के साथ अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, बॉबी देओल और सिकंदर खेर ने भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











