..................... Sonam Kapoor talks about female oriented movies and working with Ranbir Kapoor in Dutt biopic - Hindi Filmibeat

10 साल बाद रणबीर कपूर के साथ काम..सोनम कपूर ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

By Shweta

एक्ट्रेस सोनम कपूर का मानना है कि हमारे देश में महिलाओं से जुड़ी कहानियों पर और भी फिल्में बनने की जरुरत है। सोनम कपूर की अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग है जिसमें सोनम कपूर के साथ करीना कपूर, स्वरा भास्कर और सीखा तस्लानिया भी नजर आएंगी।

फिल्म शादी के थीम पर आधारित है और करीना फिल्म में एक दुल्हन का किरदार निभाएंगी। सोनम कपूर का मानना है कि वीरे दी वेडिंग बहुत ही अलग तरह की फिल्म है और ऐसी और भी फिल्में बननी चाहिए।उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "हॉलीवुड में कई महिला केंद्रित फिल्में बनती है और ब्लॉकबस्टर होती है लेकिन ऐसी फिल्में हमारे देश में नहीं बनती।"

sonam-kapoor-talks-about-female-oriented-movies-and-working-with-ranbir-kapoor-in-dutt-biopic

सोनम कपूर ने ये भी कहा कि बॉलीवुड महिला केंद्रित फिल्में बनाने में 20 साल पीछे हैं। सोनम कपूर से जब दत्त बायोपिक में रणबीर कपूर के साथ काम करने के बारे में सवाल किया गया कि इतने सालों में रणबीर कपूर में कितना बदलाव आया है?

इस पर सोनम कपूर ने कहा कि "बदलाव तो मुझमें भी नहीं आया है। वो बहुत ही अच्छा एक्टर है। हमारे पास सिर्फ 10 सालों का अनुभव है लेकिन एक साथ काम करना काफी अच्छा था। हमने दत्त बायोपिक की भी शूटिंग वहीं की है जहां हमने सांवरिया की शूटिंग की थी।"

आपको बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक 29 जून को रिलीज होगी। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X