सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू!
सोनम कपूर आजकल अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के लिए गंडाला गयी हुई हैं और इस दौरान तबियत थोड़ी खराब होने के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने तो यहं तक कह दिया है कि सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू हो गया है और शायद इस वजह से उनका बुखार कम नहीं हो रहा। लेकिन जब हमने ये बात सोनम कपूर के करीबी लोगों से पूछी तो उनका कहना था कि सोनम कपूर ठीक हैं और उन्हें सिर्फ वायरल है।

कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर को प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के दौरान चक्कर आने के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन आराम करने के बाद सोनम गोंडाला वापस चली गयीं अपनी शूटिंग खत्म करने के लिए। लेकिन अभी भी उनकी तबियत कुछ खास ठीक नहीं है और वो अपना ब्लड टेस्ट कराने के लिए राजकोट के अस्पताल गयीं जहां से ये खबर आई कि सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू होने की आशंका है।
हमने सूत्रों से पता लगाया और ये पता चला है कि सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू नहीं हुआ है और वो बिल्कुल ठीक हैं। वायरल के चलते थोड़ी कमजोरी है और इस वजह से उन्होंने अपना ब्लड टेस्ट भी कराया है ये जानने के लिए कि आखिर क्या प्रॉब्लम है।
फिल्हाल सोनम कपूर के फैंस को थोड़ा सुकून मिला होगा ये खबर जानकर कि उनकी चहेती स्टार सोनम को स्वाइन फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी से कोई खतरा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications