सोनम कपूर ने की अगली फिल्म की तैयारी शुरू, ये रही डीटेल्स, पर हीरो तो मिले
सोनम कपूर हाल ही में द ज़ोया फैक्टर नाम की फिल्म में ज़ोया नाम की लड़की के किरदार में दिखाई दीं थीं। फिल्म में मुख्य किरदार सोनम कपूर का था और उनका बखूबी साथ निभाया था साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान ने। अब इस फिल्म के बाद सोनम कपूर अपनी होम प्रोडक्शन की अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं।
द ज़ोया फैक्टर की तरह ये फिल्म भी अनुजा चौहान की नॉवेल बैटल फॉर बिट्टोरा पर बन रही है। फिल्म के राइट्स रिया कपूर ने 2016 में ही खरीद लिए थे। फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका था और सोनम के साथ फवाद खान फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे थे।

लेकिन पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के भारत में बैन होने के बाद ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। अब एक बार फिर से फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म के लिए हीरो की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि ज़्यादातर एक्टर्स ऐसी महिला प्रधान फिल्में करने से कतराते हैं।
और बात की जाए सोनम कपूर की तो उन्हें हमेशा ही अपनी फिल्मों के लिए हीरो ढूंढने में दिक्कत हुई है। पहले भी सोनम कपूर कह चुकी हैं कि उन्हें पाकिस्तान से अपनी फिल्म के लिए हीरो मंगवाने पड़ते हैं। क्योंकि यहां कोई तैयार ही नहीं होता है।
वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जहां एक्टर्स ने सपोर्टिंग रोल निभाकर फिल्म में चार चांद लगाए -


Click it and Unblock the Notifications












