दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैलने के बाद पहली बार नजर आईं Sonam Kapoor, लोगों की नजर बेबी बंप पर अटकी!

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Spotted at Anshula Kapoor engagement: अर्जुन कपूर की सगी बहन अंशुला कपूर की सगाई है। वो अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रही हैं और इस मौके पर उनका पूरा परिवार उनके साथ नजर आया। यहां तक कि सोनम कपूर भी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच इस इवेंट में पहुंचीं।

सोनम कपूर हुईं स्पॉट

पिछले दिनों खबरें सामने आईं कि सोनम कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और इस खबर के सामने आने के बाद सोनम पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुई हैं। आपको बता दें, मई 2018 में सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से शादी की थी। 2022 में उन्हें एक बेटे का तोहफा मिला, जिसका नाम वायु है। अब खबरें आ रही हैं कि तीन साल बाद सोनम और आनंद दूसरी बार बच्चे के लिए तैयार हैं। हालांकि, सोनम ने ना तो इस बात पर हामी भरी है और ना ही नकारी है।

पैपराजी को किया इग्नोर

सोनम जब अपने कजिन अंशुला कपूर की सगाई में पहुंचीं मीडिया ने उनसे पोज देने को कहा, तो उन्होंने इसे अनसुना कर सीधे अंदर चली गईं। हालांकि, सोनम का बेबी बंप तो साफ नहीं दिखा क्योंकि उन्होंने ओवरसाइज कपड़े पहने थे लेकिन नेटिजंस को एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दिया।

एक सोर्स ने बताया कि सोनम इस समय प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं और यह खबर दोनों परिवारों के लिए खुशी का कारण बनी है।

सोनम का वर्कफ्रंट

सोनम पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म Blind साल 2023 में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों और क्रिटिक्स ने इसे कुछ खास पसंद नहीं किया। फिलहाल उनकी कोई नई फिल्म का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

अर्जुन कपूर के बर्ताव की तारीफ

जहां सोनम ने पैपराजी को नजरअंदाज किया, वहीं अर्जुन कपूर ने मीडिया के साथ अच्छा व्यवहार किया। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और उनसे कहा कि वे शोर न करें क्योंकि वहां बिल्डिंग के कुछ नियम हैं। बाद में वे एक महिला से बात करते हुए कह रहे थे कि मीडिया भी उनका परिवार है, इसलिए उन्हें रहने दिया जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X