सोनम कपूर बनीं 'भल्लालदेव' राणा दग्गुबाती की साली, एक्ट्रेस ने लिखा - मेरी प्यारी बेबी को खुश रखना
बाहुबली के भल्लादेव राणा दग्गुबाती ने 12 मई को फैंस को सरप्राइज देते हुए ये ऐलान किया कि वह जल्द शादी करने जा रहे हैं। जी हां, राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से सगाई कर ली है। मिहिका बजाज फिल्म इंडस्ट्री से तो नहीं हैं, लेकिन वह एक बड़ी इंटीरियर डिजाइनर हैं। इसके साथ वह कपूर खानदान के बेहद करीब भी हैं।
हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की। बीते दिनों ये खबर आयी थी कि मिहिका और सोनम के बीच गहरी दोस्ती है। अब जब सोनम ने एक स्पेशल पोस्ट किया तो ये तय हो गया कि वह अपनी बहन रिया की तरह मिहिका से भी बेहद प्यार करती हैं। तभी तो उन्होंने राणा और मिहिका के लिए खास मैसेज लिखा।

देखा जाए तो इस हिसाब से सोनम कपूर साली बन गई हैं राणा दग्गुबाती की। गौरतलब है कि राणा दग्गुबती ने मिहिका बजाज के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने कैप्शल लिखा कि "And she said Yes.." फिर शुरू हुआ बधाईयों का सिलसिला। चलिए देखते हैं सोनम ने क्या पोस्ट लिखा है..


Click it and Unblock the Notifications