..................... सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर ऐसा क्या कह दिया- सोनम कपूर, स्वरा भास्कर से सोनाक्षी सोनाक्षी- ट्विटर पर ट्रोल sonam kapoor sonakshi sinha salman khan troll on twitter over sushant singh rajput suicide - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर ऐसा क्या कह दिया कि- सोनम कपूर, स्वरा से सोनाक्षी - ट्विटर पर ट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बॉलीवुड पर भेदभाव करने का आरोप लगा है। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक, फिल्ममेकर और प्रोडक्शन हाउस के नाम लेकर यूजर्स हमला बोल रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा व सोनम कपूर को तो नेपोटिज्म के चलते ट्रोल भी किया। इसके अलावा सलमान खान भी लगातार ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

सोनम कपूर ने ट्वीट किया कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर उनकी गर्लफ्रेंड, एक्स-गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग्स तक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी ट्रोलिंग से बच नहीं पाई। दरअसल इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी ने लिखा था कि आजकल लोग किसी की मौत पर भी अपनी प्रशंसा करने का बहाना ढूंढने लगते हैं। एक सुअर से रेसलिंग में इसीलिए नहीं लड़ा जा सकता क्योंकि आपको गंदे होने का डर होता है।

sonakshi sinha

सोनम और सोनाक्षी की तरह ही स्वरा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि किसी की मौत का ऐसे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। स्वरा ने करण जौहर और आलिया का समर्थन किया जिसे लेकर वह ट्रोलिंग का शिकार हुईं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X