सोनम कपूर ने करोड़ों रुपयों में बेचा 8 साल पहले खरीदा अपना शानदार अपार्टमेंट, हुआ मुनाफा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन डीवा सोनम कपूर इस समय बेटे वायु के साथ व्यस्त हैं और अपना मदरहुड इन्जॉय कर रही हैं। लेकिन सोनम चर्चाओं में हमेशा बनी रहती हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सोनम कपूर ने मुंबई में अपना शानदार अपार्टमेंट करोड़ रुपयों में बेच दिया है। इस अपार्टमेंट को सोनम ने करीब 8 साल पहले खरीदा था। रियल एस्टेट मार्केट सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार सोनम कपूर ने 2015 में मुंबई के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में खरीदा अपना अपार्टमेंट करोड़ों रुपयों में बेच दिया है।

करोड़ों में खरीदा था यह फ्लैट :
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर ने जून 2015 में यह फ्लैट 34.48 करोड़ रुपयों में खरीदा था। इस फ्लैट को सोनम ने पिछले साल दिसंबर में 32.50 करोड़ रुपयों में बेच दिया। हालांकि इस फ्लैट को बेचकर सोनम ने बहुत ज्यादा नहीं, सिर्फ 1 करोड़ रुपयों का मुनाफा कमाया है। इस बिल्डिंग में सारी सुख-सुविधाएं पहले से ही मौजूद हैं। जिस व्यक्ति ने सोनम का यह फ्लैट खरीदा है उसे 4 गाड़ियों की पार्किंग भी मिली है। सोनम कपूर इस घर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती थी।

सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में था फ्लैट :
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फ्लैट सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में था, जो बहुत ज्यादा शोर-शराबा वाला इलाका नहीं है। सोनम कपूर का यह फ्लैट सिग्नेचर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर था। SMF इंफ्रास्ट्रक्चर ने सोनम कपूर का यह फ्लैट खरीदा है। 29 दिसंबर को फ्लैट के सभी कागजातों की लेनदेन पूरी हो गयी है।

इससे पहले बहन जाह्नवी ने भी बेचा था फ्लैट :
सोनम कपूर से पहले उनकी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर ने भी अपना फ्लैट बेचा था। जाह्नवी ने अपना फ्लैट राजकुमार राव को दिया है। राजकुमार राव ने यह प्रॉपर्टी 44 करोड़ रुपयों में खरीदी। जुहू के विले पार्ले में जाह्नवी का यह फ्लैट था, जिसे उन्होंने 2020 में 14, 15 और 16वें फ्लोर पर खरीदा था। इस अपार्टमेंट में स्वीमिंग पुल, ओपन गार्डन एरिया और स्टेयरकेस भी था। इन्हीं रुपयों से जाह्नवी कपूर ने अपने पापा बोनी कपूर के साथ मिलकर बांद्रा वेस्ट पाली हिल में एक अपार्टमेंट 65 करोड़ रुपयों में खरीदा है।


Click it and Unblock the Notifications











