अनिल कपूर कोरोना पॉजिटिव? खबर पढ़कर भड़क गईं सोनम कपूर, ट्वीट करते हुए बोली ये बात
इस साल जिस तरह से देश भर में कोरोना वायरस के कारण अफरा तफरी का माहौल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। कई सितारे ऐसे थे जिनको इस वायरस ने जकड़ लिया था। इस समय खबर आ रही है कि सुपरस्टार अनिल कपूर को कोरोना वायरस हो गया है और उनके साथ काम कर रहे वरुण धवन और नीतू कपूर भी कोविड 19 पॉजिटिव हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई जोकि काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस बात को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं।
लेकिन इस बीच अनिल कपूर की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर का एक बयान सामने आया है जिसममें इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। सोनम कपूर इस दौरान काफी गुस्से में नजर आईं थीं और इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए अपनी बात कही है।

सोनम कपूर ने एक ट्वीट किया है और लिखा है कि.. 'इस तरह की गलत रिपोर्टिंग खतरनाक है। मैं लंदन में बैठी हूं और मुझे अपने पिता से बात करने से पहले मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा अपने पिता के बारे में गलत रिपोर्ट देखने को मिली।
रिपोर्टिंग के लिए प्लीज जिम्मेदार बनिए।' सोनम कपूर का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनका मानना है कि ये सब गैरजिम्मेदाराना पत्रकारिता के कारण हुआ है।
अनिल कपूर पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इतना तय है कि सोनम कपूर के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस को काफी तसल्ली हुई होगी।


Click it and Unblock the Notifications