अनिल कपूर की बेटी रिया को मिली जान से मारने की धमकी, एक्शन ना लेने पर सोनम कपूर का भड़का गुस्सा !
सोशल मीडिया पर इन दिनों कई स्टार किड्स को ट्रोल किया जा रहा है। कई ऐसे कलाकार नेपोटिज्म के नाम पर लोगों का निशाना बन रहे हैं। इसके चलते इस वक्त सिनेमा के कई स्टार्स ने चुप्पी साध रखी है। सोनम कपूर को भी इसे लेकर कई बार ट्रोल होना पड़ा है। इस बीच सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को जान से मारने की धमकी दी गई है।
जी हां, उन्हें ये धमकी इंस्टाग्राम के जरिए मिली है। बता दें कि अनिल कपूर की दोनों बेटियां इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। ऐसे में जब रिया कपूर को ऐसी धमकी मिली तो सोनम कपूर ने इसका खुलकर विरोध किया।

यहां तक कि इंस्टाग्राम के जरिए कोई एक्शन ना लिए जाने पर उन्होंने सभी को लताड़ दिया। सोनम कपूर ने साफ तौर पर लिखा है कि ये कैसा बर्ताव है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला...जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications