सोनम कपूर और ये 'मशहूर' सिंगर...लड़ रहे हैं...और वजह सही है

शोभा डे ने कल से ट्विटर पर क्या हंगामा मचाया है ये तो सब जानते हैं। अब पहले जो शोभा डे को नहीं जानते, उन्हें बता दें कि वो साहित्य लिखती हैं, कुछ मस्तराम टाइप कहानियां, और लोग उन्हें कभी कभी पॉर्न राइटर भी कह देते हैं, उन लोगों में सोनम भी शामिल हैं।

बहरहाल, शोभा ने कल ये कहकर लाइमलाइट लेने की कोशिश की कि भारतीय खिलाड़ियों का काम है कि रियो में जाओ, सेल्फी खींचो और पैसे बर्बाद करके वापस आ जाओ। बस इसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर सुनाया।

sonam kapoor abhijeet banter

लेकिन जब भी लोग सभ्यता के दायरे में बात कर रहे होते हैं तो ट्विटर पर एक आदमी का खून उबाल मारने लगता है और उसे कुछ ना कुछ ओछी बात करनी होती है। ये आदमी हैं सिंगर अभिजीत, जो शाहरूख खान के लिए कुछ गाने गाकर काफी फेमस हो गए थे।

अब अभिजीत ने शोभा डे को ट्विटर पर बेशर्म बुढ़िया कहा। जो अपने ही देश को , उसके बच्चों को गाली दे रही है। लेकिन ये वही अभिजीत हैं जो किसी को भी गाली देने से पहले नहीं चूकते।

ये वही अभिजीत हैं जिन्होंने कहा था कि फुटपाथ पर अगर कुत्ता सोएगा तो सलमान खान गाड़ी रोक कर उसे हटाने थोड़ी लगेंगे। इस बात का उन्होंने बकायदा तर्क दिया था।

बहरहाल, अभिजीत के कमेंट को पढ़कर सोनम कपूर से नहीं रहा गया। उन्होंने अभिजीत को hypocrite यानि कि ढोंगी कहा। जो कि काफी हद तक सही भी था। लेकिन फिर जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था।

अभिजीत को सोनम का कटाक्ष समझ नहीं आया और वो किसी और दुनिया की बातें करने लगें। उन्होंने सोनम से कहा कि हां मैं ढोंगी हूं लेकिन फिल्मी ढोंगी नहीं जो केवल पेज 3 पार्टियों में जाकर ढोंग करे। अब इस बात का तुक किसी को समझ नहीं आया।

और सोनम कपूर बस हंस कर गांधी जी के बंदर ही जवाब में ट्वीट कर पाईं।

अब जिन्हें नहीं याद हो उन्हें बता दें कि शोभा डे ने हमेशा ही कुछ अजीबो गरीब कहकर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उनका निशाना ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ी थे। हालांकि उनकी बात का जवाब अभिनव बिंद्रा और ज्वाला गुट्टा जैसे खिलाड़ियों ने खुलकर दिया।

वहीं सोनम कपूर पहले भी शोभा डे को एक खराब क्रिटिक कह चुकी हैं। ये तब की बात है जब शोभा डे ने सोनम की फिल्म आई हेट लव स्टोरीज़ को बुरा भला कहा था। सोनम ने शोभा डे को एक सी ग्रेड राइटर कहा था। हालांकि बाद में बात संभालने के लिए उन्होंने कहा था कि शोभा की बेटी उनकी बहन की काफी अच्छी दोस्त हैं।

उधर सोशल मीडिया पर भी शोभा डे को जमकर खरी खोटी सुनाई जा रही है। सब तो नहीं पर एक ज़बर्दस्त रिएक्शन आपके साथ शेयर करते हुए हम ये किस्सा यहीं खत्म कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X