'खूबसूरत' की शूटिंग अगस्त में
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। सोनम ने बताया कि फिल्म की कहानी इसकी मूल कहानी से बिल्कुल अलग है लेकिन फिल्म के किरदारों के मूल चरित्र को नई फिल्म में बरकरार रखा गया है।
साल 1980 में आई निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'खूबसूरत' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म एक मौज-मस्ती पसंद करने वाली लड़की की है, जिसे एक डॉक्टर से प्यार हो जाता है और वह किस तरह अपने ससुराल में सख्त मिजाज सास सहित सबका दिल जीतने में कामयाब होती है, पूरी फिल्म इसी बारे में है।

सोनम कहती हैं कि नई फिल्म आज की लड़कियों को निश्चित तौर पर पसंद आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications