Sonam Kapoor ने शेयर की पहले करवाचौथ की खूबसूरत PHOTOS, बताया, क्यों नहीं रखती हैं व्रत!

एक्ट्रेस सोनम कपूर [Sonam Kapoor] ने गुरुवार को अपने दोस्तों और परिवार के साथ करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया। हाल ही में सोनम मां बनी हैं और उन्होंने बेटे का नाम वायु रखा है। बीते दिन सोनम को पति आनंद आहूजा के साथ मुंबई स्थित अपने घर में करवा चौथ के फंक्शन में देखा गया। बता दें, सोनम की मां सुनीता कपूर हर साल करवा चौथ फंक्शन आयोजित करती हैं, जहां बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों को साथ त्योहार मनाते देखा जाता है।
सोनम ने इंस्टाग्राम पर त्योहार की एक झलक शेयर की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि किया कि उनके पति आनंद करवा चौथ के फैन नहीं हैं, लेकिन वे दोनों मानते हैं कि त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ आने का एक बड़ा बहाना है।
सोनम कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "मेरे पति आनंद आहूजा करवा चौथ फास्ट के फैन नहीं हैं। इसीलिए मैंने ये व्रत नहीं रखा है। लेकिन हम दोनों का ही विश्वास है कि कोई भी त्योहार और ट्रेडिशन हो वो परिवार और दोस्तों को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मेरी मां बहुत प्यार के साथ इस व्रत को निभाती हैं और मैं भी इस परंपरा का हिस्सा बन रही हूं। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।"
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ये नेकलेस और कानों के झुमके अपनी मां सुनीता कपूर के पहने हैं। सुनीता कपूर ने भी बीते दिन करवाचौथ से कई तस्वीरों को शेयर किया था। सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि त्योहार आस्था और परंपरा के बारे में होते हैं। करवा चौथ आपके पति की लंबी उम्र के लिए सिर्फ उपवास का दिन नहीं है, यह महिलाओं के लिए एक-दूसरे के साथ आने का दिन भी है। इसलिए, आप कहीं भी हों, और आपका विश्वास कुछ भी हो, मुझे आशा है कि आपका दिन प्यार, गर्मजोशी और उत्सवों से भरा हो!"


Click it and Unblock the Notifications











