कितनी बदल गई हैं सोनम कपूर, बचपन की क्यूट फोटो वायरल- मां को बताया पहला स्टाइलिस्ट
एक्ट्रेस सोनम कपूर की बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। जिसे खुद सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर का क्रेडिट देते हुए सोनम कपूर ने मां सुनीता कपूर को टैग किया। वहीं अपनी मां को सोनम कपूर ने अपना पहला स्टाइलिस्ट बताया। सोनम कपूर के बचपन की फोटो पर उनकी बहन रिया कपूर और मां सुनीता कपूर ने भी कमेंट किया।
बता दें सोनम कपूर आखिरी बार 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इससे पहले पिता के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में दिखीं, ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। पिछले लंबे समय से उनकी बैक टू बैक कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications