पापा अनिल कपूर और बहन रिया कपूर के साथ सोनम कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर
अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर काफी ज्यादा अपनी फैमिली के लिए क्लोज है और पापा से काफी ज्यादा प्यार करती है। फिलहाल सोनम कपूर की शादी हो चुकी है और वो बिजनेशमैन आनंद आहूजा के साथ काफी ज्यादा खुश है। हाल ही में सोनम कपूर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होने पापा अनिल कपूर के साथ अपनी और बहन रिया कपूर की बचपन की फोटो पोस्ट की है।
फोटो देखकर आपको पता चल जाएगा कि फोटो काफी ज्यादा पुरानी है। सोनम कपूर ने इस फोटो के नीचे लिखा है कि मैं और रिया दोनो पापा के साथ फोटो खिचवाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे।

इसके बाद सोनम ने थोड़ा मजाक भी किया। इस फोटो मे अनिल कपूर ने काले रंग का कोट पहना हुआ है और दोनो बहनो ने भी कुछ उसी तरह का मिलता जुलता पहना है जिसमें तीनो लोग काफी ज्यादा अच्छे लग रहे है।
फिलहाल सोनम कपूर काफी बड़ी अभिनेत्रियों में गिनी जाती है और काफी अच्छा अभिनय करती है। शादी के बाद उनकी फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई थी..
जिसमें करीना कपूर और स्वरा भास्कर के साथ मिलकर सोनम कपूर काफी ज्यादा धमाल करते हुए नजर आई थी। इसके बाद हालिया रिलीज फिल्म संजू में सोनम कपूर नजर आई थी..
इसमें उनका काफी छोटा सा रोल था। सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सावरिया से की थी जिसमें वो रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आई थी।
इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी नजर आए थे। बता दें कि इस समय सोनम कपूर अपनी अगली फिल्म एक लड़की दो देखा तो ऐसा लगा को लेकर सुर्खियां बटोर रही है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सोनम कपूर को एक के बाद एक फिल्में लगातार मिल रही है औऱ वो अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल आप देखिए सोनम के द्वारा पोस्ट की गई ये यादगार तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications