Sonam Kapoor ने रोमांटिक तस्वीरों के साथ Aanand Ahuja को कहा शुक्रिया, इमोशनल नोट आया सामने!

सोनम कपूर की जब से शादी हुई है वो पूरी तरह से फिल्मों से दूर हैं और अपनी लाइफ एंजॉय कर रहीं हैं। हालांकि उनके सोशल मीडिया पर तस्वीरें अक्सर सामने आती रहतीं हैं। इस वक्त उन्होने सोशल मीडिया पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो कि पसंद की जा रहीं हैं। सोनम कपूर ने इसके अलावा एक प्यारा सा नोट भी लिखा है जो कि सिर्फ उनके पति के लिए है।
एक तरह से उन्होने आनंद की काफी तारीफ की है। ये तस्वीरें दोनों के वेकेशन के दौरान की हैं जो सामने आई हैं। सोनम कपूर ने लिखा, "मेरे पति के साथ सुबह की सैर। पिछले कुछ महीनों में मैं वास्तव में सराहना करने और समझने में सक्षम हूं कि मुझे एक अद्भुत साथी और पति मिला है।
मेरी जरूरतों को अपने और होने से ऊपर रखने के लिए @anandahuja धन्यवाद। मेरे स्वास्थ्य और खुशी के बारे में जुनूनी। मुझे पता था कि आप एक महान पिता होंगे लेकिन आप समझ गए हैं कि एक अच्छे पिता होने के नाते आप सबसे अच्छे पति हो सकते हैं। आई लव यू। #everydayphenomenal #vayusparents PS: आपका हाथ पकड़ने से बढ़कर कुछ नहीं है और चलना।"
आनंद ने दिया जवाब-
सोनम कपूर का ये नोट काफी पसंद किया जा रहा है। इसका जवाब आनंद ने दिया है और लिखा है, So sweet my... and nice new hashtag #VayusParents hahah! My #forevergirlfriend, love you.
बता दें कि उनकी रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपना प्यार उनतक पहुंचा रहे हैँ। बता दें कि सोनम कपूर को आखिरी बार द जोया फैक्टर में दुलकर सलमान के साथ देखा गया था।
फिल्म में एक्ट्रेस ने जोया सिंह सोलंकी का रोल प्ले किया था। सोनम कपूर इस वक्त अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और काफी जल्दी मां बनने वाली हैं। फैंस चाहते हैं कि वो सोनम कपूर को आने वाली फिल्मों में देंखे लेकिन इसको लेकर काफी इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











