मैं शाहिद और पुनीत मल्होत्रा की दीवानी नहीं हूं: सोनम कपूर
सोनम कपूर ने उन सारी खबरों को महज एक अफवाह बताया है जिनमें उनका एक्टर शाहिद कपूर और निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के साथ मनमुटाव होने की बात कही जा रही थीं।
आपको बता दें कि ऐसी खबरें आ रही थी कि पुनीत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म आई हेट लव स्टोरीज में काम करने वाली सोनम ने पूनित की एक फिल्म में काम करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसमें शाहिद को लिया गया था। जबकि हाल ही में फिल्म मौसम में शाहिद और सोनम ने एक साथ काम किया है।
सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन खबरों को केवल बकवास बताते हुए लिखा है कि, मैं अपने बारे में इस तरह की खबरें सुन रही हूं और मुझे मजा आ रहा है और इस तरह के मजाक सुनकर मैं हंस-हंसकर पागल हो रही हूं।
अपनी बात पूरी करते हुए सोनम लिखती हैं कि मैं शाहिद कपूर और पुनीत मल्होत्रा की दीवानी नहीं हूं और ना ही मैं किसी के भी साथ डेटिंग कर रही हूं। मैं इस समय खुद पर और अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications