Sonam Kapoor Pregnant: दूसरी बार प्रेग्नेंट सोनम कपूर, करीना-अनुष्का को किया फॉलो- हम दो हमारे दो

Sonam Kapoor Second Pregnancy

Sonam Kapoor Second Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा जल्द ही एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की सेकेंड ट्रायमिस्टर में हैं और जल्द ही इस गुड न्यूज़ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करना वाली हैं।

एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला से बातचीत में एक करीबी सूत्र ने बताया, "सोनम की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर ने कपूर और आहूजा परिवारों में खुशी की लहर दौड़ा दी है।"

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों का पहला बेटा वायु अगस्त 2022 में पैदा हुआ था। वायु के जन्म के बाद से सोनम अक्सर अपनी मदरहुड जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं, जिसमें वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाती नजर आती हैं।

इस साल अगस्त में, जब वायु तीन साल का हुआ, तो सोनम ने उसके जन्मदिन पर एक भावुक नोट लिखा था: "हैप्पी बर्थडे माय बेबी बॉय। हमेशा इसी तरह जिज्ञासु, दयालु, समझदार और प्यारे बने रहो। तुम्हारे आसपास हमेशा प्यार, संगीत और खुशियाँ बनी रहें। मम्मा तुम्हें चांद से भी ज्यादा प्यार करती है।"

सिर्फ सोनम ही नहीं, बल्कि उनके पिता और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने भी वायु के जन्मदिन पर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था: "जन्मदिन मुबारक हो वायु! जब से तुम हमारे जीवन में आए हो, हर दिल में प्यार और खुशियाँ भर दी हैं। सोनम, आनंद और पूरे परिवार को तुम्हारे आसपास एकजुट देखना मेरे लिए गर्व की बात है। तुम सचमुच भाग्यशाली हो कि तुम्हारे पास इतना प्यार करने वाला परिवार है।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद रांझणा, नीरजा जैसी हिट फिल्मों में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। वह आखिरी बार 2023 में रिलीज़ हुई क्राइम थ्रिलर ब्लाइंड में नजर आई थीं, जो एक कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म से सोनम ने लगभग छह साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

Read more about: sonam kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X