''मैं किसी को फोर्स नहीं कर सकती.. कि मुझे अवार्ड दो....''

फिल्म उड़ता पंजाब के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। आलिया से अवार्ड हारने की बात पर सोनम कपूर ने कहा कि मैं किसी को अवार्ड देने के लिए फोर्स नहीं कर सकती।

By Neeti

भाई हर्षवर्धन कपूर के बाद सोनम कपूर ने भी अवार्ड्स को लेकर नाराजगी दिखाई है। दरअसल, साल 2016 में सोनम की फिल्म नीरजा आई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन जब बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की बारी आई तो आलिया भट्ट ने बाजी मार ली।

आलिया भट्ट को फिल्म उड़ता पंजाब के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। जब सोनम से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- यदि मुझे अवार्ड नहीं मिला तो शायद उन्हें यही सही लगा होगा। अवार्ड जरूरी नहीं होता, लेकिन इससे कलाकारों को खुशी मिलती है।

sonam kapoor

सोनम ने कहा- यदि ऑडियंस को लगता है कि मुझे जीतना चाहिए.. तो मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं किसी को फोर्स नहीं कर सकती कि मुझे अवार्ड दो। हो सकता दूसरे एक्टर्स ऐसा करें, लेकिन मेरी पर्सनालिटी ऐसी नहीं है। मैं अवार्ड जीतने के लिए खुद को बदल नहीं सकती।

#PadMan: अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. ये TOP एक्ट्रेस हो गईं FINAL

बता दें, आर माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म नीरजा में सोनम ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया था। एक तरह से इसे सोनम की करियर बेस्ट फिल्म माना गया था। लिहाजा, बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की रेस में सोनम काफी आगे थीं।

फिलहाल, सोनम अपनी बहन रिया कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर की मुख्य किरदार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X