'सलमान के साथ रोमांस करने में कोई दिक्कत नहीं'
अपनी आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' को लेकर उत्साहित सोनम कपूर ने फिल्म की टीम के साथ हाल ही में दुबई में इसका प्रमोशन किया। इस फिल्म में सोनम एक लुटेरी दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जो कि काफी दिलचस्प लग रहा है। वहीं, इसके बाद सोनम की सलमान खान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आएंगी।

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के वक्त सलमान ने एक बार बयान दिया था कि उन्हें फिल्म में सोनम के साथ रोमांस करने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि सोनम अनिल कपूर की बेटी हैं और सलमान और अनिल काफी अच्छे दोस्त हैं और कई फिल्मों में साथ आ चुके हैं।
लेकिन वही जब सोनम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'सलमान तो मेरे पापा से उम्र में काफी छोटे हैं। सलमान के साथ रोमांस करने में मुझे कोई हिचक नहीं।' आपको बता दें, इसके पहले भी फिल्म सांवरिया में सलमान खान और सोनम साथ आ चुके हैं। लेकिन 'प्रेम रतन धन पायो' का सभी को बेसब्री से इंतजार है। आईबीएन7 से बातचीत करते हुए सोनम ने सलमान पर खुल कर बात की।
वहीं, हमेशा अपनी बयानों की वजह से कंट्रोवर्सी में रहने वाली सोनम ने कहा कि मेरे बयान को हमेशा गलत लिया जाता है। मैं तो सिर्फ फैशन के लिए सूर्खियां बनाती हूं। बाकी किसी से मुझे किसी तरह की भी शिकायत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications