रेखा जी की 'खूबसूरत' से कोई कंपेरिजन नहीं- सोनम

1980 में रिलीज हुई ऋिषिकेश मुखर्जी की फिल्म खूबसूरत ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। फिल्म में रेखा और राकेश रौशन मुख्य भूमिका में थे। रेखा ने फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो कि किसी तरह के बंधन में बंधकर जिंदगी जीना पसंद नहीं करती। जो खुले विचारों वाली लड़की है और हर समय हंसते गाते जिंदगी के मजे लेने चाहती है। अब इतने सालों बाद खूबसूरत के रीमेक खूबसूरत को लेकर आई हैं रीहा कपूर और अनिल कपूर। फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

सोनम कपूर और फावद खान स्टारर खूबसूरत का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। लोग खूबसूरत को रेखा जी की खूबसूरत फिल्म से कंपेयर कर रहे हैं जबकि ट्रेलर लॉंच के दौरान सोनम कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो भले ही खूबसूरत फिल्म के रीमेक में काम कर रही हैं लेकिन वो खुद को किसी भी तरह से रेखा जी के साथ कंपेयर नहीं करती हैं। सोनम कपूर का कहना है कि रेखा ने फिल्म में जो अभिनय किया है उसे कॉपी कर पाना नामुमकिन है और उन्होने ऐसी कोई कोशिश भी नहीं की है।

सोनम कपूर से जब मीडिया ने पूछा कि क्या रेखा ने खूबसूरत फिल्म का ट्रेलर देखा है और उन्हें कैसा लगा तो इसपर सोनम कपूर ने मीडिया को बताया "रेखा जी हमारे परिवार के बेहद करीब रही हैं। उन्होंने मेरी फिल्म आयशा भी थी और उन्हें बेहद पसंद आई थी। खूबसूरत फिल्म भी जब बनने लगी तब रेखा जी ने मुझे ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी थीं। ट्रेलर उन्हें कैसा लगा ये जल्द ही उनसे पूछूंगी।"

तो कुल मिलाकर सच ये है कि सोनम कपूर को भी इस बात का तो यकीन है कि वो रेखा की बराबरी तो नहीं कर सकतीं। भले फिल्म का नाम खूबसूरत हो लेकिन रेखा जी की खूबसूरती के आगे ना तो कल कोई ठहर सका है और ना ही आज।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X