फेम और ग्लैमर के कारण एक्टर हूं: सोनम कपूर
मुंबई। बॉलीवुड की लगातार दो सफल फिल्मों भाग मिल्खा भाग और रांझणा में काम करने के बाद भी अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह कभी भी फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती थी। वह हमेशा से ही डायरेक्टर बनना चाहती थी लेकिन उन्हें एक्टिंग के लिए आसानी से मौके मिले, जिसके बाद फेम और ग्लैमर के कारण वह इससे जुड़ गयी। सोनम ने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलूंगी, मुझे ग्लैमर से लगाव हैं।
सोनम ने डायरेक्टर बनने के लिए ब्लैक फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली की असिस्टेंट डायरेक्टर भी रही हैं। डायरेक्शन ही सोनम का पहला प्यार रहा है। सोनम ने संजय लीला भंसाली की ही फिल्म 'सांवरिया' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।
लगभग 6 वर्ष फिल्म इंडस्ट्री में बिता चुकी सोनम का कहना है कि इस समय जिन फिल्मों में मुझे मौका मिल रहा है, मैं उससे खुश हूं। अगर आगे मुझे मौके नहीं मिलते हैं तो मैं मेरी बहन रिया मेरे लिए फिल्में बनाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












