सोनम कपूर ने कहा 1960 बॉलीवुड का स्वर्ण युग था
अपने फैशन और स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का कहना है कि 60 का दशक भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम युग था। सोनम कहती हैं कि काश भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम युग वापस आता। सोनम कपूर हाल ही में जोया अख्तर, करन जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बैनर्जी की फिल्म ब़ॉम्बे टॉकीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर उपस्थित थीं।
शुक्रवार को भारतीय सिनेमा के सम्मान में निर्मित फिल्म 'बाम्बे टॉकीज' के विशेष प्रदर्शन के मौके पर उपस्थित 27 वर्षीय सोनम ने कहा, "मैं यही कह सकती हूं कि 1960 का दशक भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम युग था और काश वह युग वापस आता।" उन्होंने कहा, "मेरा परिवार फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के दौर से फिल्म जगत से जुड़ा हुआ है। मैं बहुत रोमांचित हूं कि मैं भी इसका एक हिस्सा हूं। भारतीय सिनेमा के लिए मैं कहना चाहूंगी 'तुम जियो हजारों साल।"
सोनम बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं, उनके दादा दिवंगत निर्माता सुरिन्दर कपूर फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के सहायक निर्देशक थे। सोनम ने फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications
