सोनम कपूर ने कहा शेमलेस हैं कैटरीना

Sonam Kapoor
सांवरिया जैसी सुपर फ्लॉप फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर एक बार फिर से अपने शब्द-बाड़ों की वजह से सुर्खियों में आई हैं। मशहूर लेखिका शोभा डे और अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बाद अब आयशा गर्ल ने कैटरीना कैफ पर तीखे व्यंग्य किये हैं।

सोनम कपूर से उनके द्वारा प्लेयर्स और मौसम जैसी फ्लॉप फिल्मे साइन करने के पीछे वजह पूछने पर सोनम ने अपने गलत फैसले को मानने के बजाए अपनी समकक्ष अभिनेत्री कैटरीना के फोटोशूट पर कमेंट करते हुए उन्हें शेमलेस कहा।

दरअसल सोनम कपूर को भी कैटरीना की तरह स्मार्ट फोटोशूट करने को कहा गया जिसपर सोनम ने कहा " मैं पूरी रिस्पैक्ट के साथ कैटरीना को फूलों का गुलदस्ता देना चाहती हूं "
उनके कैटरीना को गुलदस्ता देने की इच्छा की वजह पूछने पर उन्होंने कहा "क्योंकि मैं नहीं जानती की वो ये कैसे कर लेती हैं। ये करने के लिए एक तरह की कमिटमेंट और शेमलेसनेस की जरुरत होती है और शायद ये सब स्टारडम पाने के बाद आता है। ऐसी फिल्में करने से पहले मुझे भी ये सभी चीजें डेवलप करनी होंगी।"

फिल्हाल अपने शेमलेस शब्द को लेकर सोनम अब एक बड़े विवाद में फंस चुकी हैं। वो भी सलमान खान की खास दोस्त कैटरीना को लेकर। अब बॉलिवुड के टाइगर के दड़बे में हाथ डालने की गुस्ताखी की है तो सोनम को इसके बाद होने वाले विवादों से भी बचकर रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X