शुरू हुई #SonamKiShaadi: वायरल हो रही है पहली तस्वीरें, घराती हो गए तैयार

Recommended Video

Sonam Kapoor - Anand Ahuja Wedding: Sunita Kapoor overlooks ARRANGEMENTS of house | FilmiBeat

सोनम कपूर की शादी की तैयारियां धूम धाम से शुरू हो गई हैं। और मुंबई में अनिल कपूर का बंगला पूरी तरह से सज चुका है। तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और सारे करीबी रिश्तेदारों को कहा गया है कि 7 और 8 तारीख को खाली रहें।

हालांकि शादी कब है ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। ना ही अभी तक किसी को शादी का कार्ड पहुंचा है। माना जा रहा है कि शादी के कार्ड छपे ही नहीं हैं।

sonam-kapoor-s-residence-decked-up-the-wedding-karan-johar-drops-in

सोनम और आनंद दोनों का मानना है कि कार्ड से कागज़ की बर्बादी काफी ज़्यादा होती है इसलिए इनवाइट ई कार्ड के रूप में होंगे जो लोगों को ई मेल और वाट्सएप पर भेजे जाएंगे।

गपशप गली की मानें तो करण जौहर सोनम के लिए प्रेम रतन धन पायो पर ठुमके लगाते नज़र आ सकते हैं। पहले अफवाहें थीं कि सोनम की शादी जेनेवा से होगी।

लेकिन वहां, सोनम को जो होटल चाहिए था वो पहले से ही किसी राजकुमारी की शादी के लिए बुक हो चुका था। ऐसे में सोनम ने तय किया कि शादी मुंबई से ही हो।

वहीं अगर काम की बात करें तो सोनम कपूर बहुत बिज़ी हैं। सोनम कपूर अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर में दलकीर सलमान के साथ नज़र आएंगी। वहीं वो राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा शूट कर रही हैं।

आखिरकार 8 मई को सोनम कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। तब तक आप मिलिए बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत दुल्हनों से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X