BAN: झूठा बजरंगी देखेगा पाकिस्तान....पर सच्ची नीरजा नहीं!
[बॉलीवुड समाचार] हालांकि हमें यकीन था कि ऐसा होगा लेकिन इतनी जल्दी ये नहीं पता था। तो उम्मीद के मुताबिक सोनम कपूर स्टारर नीरजा को पाकिस्तान ने बैन कर दिया है।
1986 कराची एयरपोर्ट से 1986 में एक प्लेन हाइजैक की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म पर पाकिस्तान का आरोप है कि उनके देश की खराब छवि पेश की गई है।
[[बेबी Vs बजरंगी भाईजान]]
इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और यह फिल्म मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही पैन एम उड़ान में सवार चालक दल की सदस्य नीरजा भनौत के जीवन पर आधारित है।
हाईजैक के दौरान यात्रियों की जान बचाने का प्रयास करने वाली नीरजा की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नीरजा भनौत 23 साल की उम्र में इतना साहसी काम करने के लिए सम्मानित किया गया था।
[फैंटम Vs बजरंगी भाईजान]
काफी दिलचस्प ये भी है कि इसी पाकिस्तान को बजरंगी भाईजान में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन मिले थे क्योंकि फिल्म भारत - पाक के रिश्ते पर बेहद काल्पनिक कहानी थी।
बहरहाल नीरजा पहली फिल्म नहीं है जिसे पाकिस्तान ने बैन किया है -


Click it and Unblock the Notifications

