मेरे कर्म हैं कि अच्छे घर में पैदा हुई - सुशांत की मौत पर बहस के बीच ट्रोल हो रहीं सोनम कपूर
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद स्टार किड्स बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं और अब सोनम कपूर ने इतनी सारी नफरत का जवाब देते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो लोगों को काफी असंवेदनशील लग रहा है और लोग अब सोनम को एक बार फिर से ट्रोल कर रहे हैं।
सोनम कपूर को लगातार अजीब से नफरत भरे मेसेज आ रहे हैं। उनका जवाब देते हुए सोनम ने कहा - फादर्स डे पर मैं ये भी कहना चाहूंगी कि हां मैं अपने पिता की बेटी हूं और हां मैं इस इंडस्ट्री में उनकी वजह से हूं और हां मेरे पास एक तरह का विशेष अधिकार है।

यहां तक तो सोनम की बात ठीक थी लेकिन इसके आगे जो उन्होंने कहा वो किसी को पसंद नहीं आया। सोनम ने लिखा - मेरे पिता ने ये सब मुझे देने के लिए बहुत मेहनत की है। ये मेरा कर्म है कि मैं कहां पैदा हुई हूं और किसके घर पैदा हुई हूं। मुझे गर्व है।
अब भले ही सोनम की बात का कोई दूसरा मतलब ना निकले लेकिन लोगों ने उनकी कर्म वाली बात को बहुत बुरी तरह से दिल पर ले लिया और उनसे पूछा - सुशांत के पिता को हैप्पी फादर्स डे कौन विश करेगा।
वहीं कुछ लोगों ने सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर की दाऊद इब्राहिम के साथ फोटो भी वायरल कर दी। सोनम कपूर तब से ट्रोल हो रही हैं जब से कॉफी विद करण में उनका सुशांत सिंह राजपूत पर कौन सुशांत वाला कमेंट वायरल हो रहा है।
सोनम का कहना है कि ये वीडियो 7 साल पुराना है, सुशांत की एक ही फिल्म आई थी और मैं उसे नहीं जानती थी। वो भी मुझे नहीं जानता था। उस शो में कही गई हर बात को वैसे ही लिया जाना चाहिए जिसके लिए वो शो था - मज़ाक के लिए।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












