रिलीज के तुरंत पहले 'डॉली की डोली' का क्लाईमैक्स change..लेकिन क्यों!
सोनम कपूर की फिल्म 'डॉली की डोली' को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के पोस्टर से लेकर फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स बदलने की तैयारी चल रही है। जी हां, फिल्म की रिलीज डेट 6 फरवरी तय हो चुकी है। लिहाजा, ऐसे में बदलाव किया जाना काफी रिस्की हो सकता है।
फिल्म 'डॉली की डोली' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और प्रचार शुरू हो चुका है। मगर अब खबर आ रही है कि इसका क्लाइमेक्स बदला जाएगा। खबरों की मानें तो इस बनने के बाद निर्माता अरबाज खान ने इस फिल्म को अपने पिता सलीम खान को दिखाया। लेकिन सलीम खान को फिल्म का अंत कुछ खास पसंद नहीं आया और उन्होंने क्लाइमैक्स बदलने की सलाह दी।
लिहाजा, अब सलीम खान के सुझाव के मुताबिक क्लाइमेक्स नए सिरे से तैयार किया जाएगा। आपको बता दें, सलीम खान खुद भी बॉलीवुड के नामी राइटर रह चुके हैं। लिहाजा, जब सलीम खान को फिल्म का क्लाइमैक्स सटीक नहीं लगी तो उन्होंने फिल्म देखने के बाद कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने के सुझाव दिए।
अब उस सुझाव को ध्यान में रखते हुए निर्देशक अभिषेक डोगरा ने बदलाव करना बेहतर समझा है। 'डॉली की डोली' के निर्देशक अभिषेक भी चाहते हैं की फिल्म देखकर निकलते हुए दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट होनी चाहिए।
गौरतलब है कि, फिल्म 'डॉली की डोली' में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में सोनम एक लुटेरी दुल्हन का किरदार निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
